गांव मंच डेस्क, राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। शाम 6 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल मतदान प्रतिशत 63% दर्ज किया गया। कई पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा रहा। वहीं, कुछ क्षेत्रों में मतदान अपेक्षाकृत कम दर्ज हुआ।
शाम 6 बजे तक 63 प्रतिशत मतदान
राजस्थान के पहले चरण में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव हुए। उपलब्ध आंकड़ों में 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों का विवरण शामिल है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए निर्धारित समय-सारणी जारी की थी।

बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति में सबसे ज्यादा मतदान
जिलेवार आंकड़ों में बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति सबसे आगे रही। यहां शाम 6 बजे तक 79.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उदयपुर जिले की नाई पंचायत समिति में 79 प्रतिशत मतदान हुआ। बाड़मेर की आडेल पंचायत समिति में भी 77.55 प्रतिशत वोट पड़े।
जयपुर जिले में मतदान की स्थिति

- जयपुर जिले की पंचायत समितियों में भी मतदाताओं ने भागीदारी निभाई।
- झोटवाड़ा पंचायत समिति में 72.02 प्रतिशत मतदान हुआ।
- मौजमाबाद में 70.19 प्रतिशत और दूदू में 69.87 प्रतिशत वोट पड़े।
- जोबनेर में 69.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
https://election.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


