गांव मंच डेस्क, राजस्थान सरकार के प्रस्तुत तुलनात्मक आंकड़ों में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी उपलब्धियां सामने आई हैं। दस्तावेज में वर्तमान भाजपा सरकार के पहले 34 महीनों की तुलना कांग्रेस सरकार के शुरुआती 34 महीनों से की गई है। इसमें सिंचाई, खेतों की तारबंदी, कृषि अनुदान और पशु चिकित्सा सेवाओं का उल्लेख है।
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार का दावा
दस्तावेज के अनुसार, नहरी तंत्र से 1 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सृजित की गई। कांग्रेस सरकार के शुरुआती 34 महीनों में यह आंकड़ा 35,909 हेक्टेयर था। तुलनात्मक दस्तावेज में इसे लगभग चार गुना उपलब्धि बताया गया है।

खेतों की तारबंदी और कृषि अनुदान
खेतों की तारबंदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। दस्तावेज में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 445 लाख मीटर तारबंदी का उल्लेख है। कांग्रेस सरकार के शुरुआती 34 महीनों में यह आंकड़ा 13.50 लाख मीटर बताया गया है।

ड्रिप और स्प्रिंकलर संयंत्रों पर जोर
पानी की बचत के लिए सूक्ष्म सिंचाई तकनीक उपयोगी मानी जाती है। दस्तावेज के अनुसार, ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर संयंत्रों से 3 लाख 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित हुआ। कांग्रेस सरकार के शुरुआती 34 महीनों में यह आंकड़ा 29,609 हेक्टेयर था।
https://rajkisan.rajasthan.gov.in
https://agriculture.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


