जयपुर में सार्वजनिक परिवहन को नई मजबूती मिली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान रोडवेज की 144 नई बसें हरी झंडी दिखाकर रवाना कीं। यह कार्यक्रम हीरापुरा बस टर्मिनल पर आयोजित हुआ। बसों का विधिवत पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने बस चालकों से संवाद किया। उन्होंने उनके साथ समूह फोटो भी खिंचवाई।
हर जिले तक पहुंचेगी बेहतर परिवहन सुविधा
- मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन का लगातार विस्तार कर रही है। उद्देश्य सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
- उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र तक बेहतर परिवहन पहुंचाना प्राथमिकता है।
- राजस्थान रोडवेज की 144 नई बसें शुरू होने से लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
- नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इससे यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक बनेगा।

रोडवेज घाटे से निकलकर पहुंचा मुनाफे में
- मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक नीतियों का असर अब दिख रहा है। राजस्थान रोडवेज घाटे से निकलकर लाभ की स्थिति में पहुंच गया है।
- सरकार ने वित्तीय अनुशासन लागू किया है। इससे कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है।
- उन्होंने कहा कि पारदर्शी कार्यप्रणाली से संस्थान मजबूत हुआ है।
- उन्होंने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

सड़क सुरक्षा पर दिया विशेष जोर




https://rsrtc.rajasthan.gov.in
https://transport.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


