जयपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में सेवा संकल्प समारोह आयोजित होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समारोह को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

दादिया में समारोह की तैयारियां पूरी
- मुख्यमंत्री ने दादिया स्थित समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
- उन्होंने आमजन के लिए पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
- सभा स्थल पर पार्किंग, बैरिकेडिंग और साइनेज की व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।
- मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
- उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर दिया।
- कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
अल्बर्ट हॉल से शुरू होगा कार्यक्रम
- नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अल्बर्ट हॉल पहुंचेंगे।
- यहां विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित होगा।
- कार्यक्रम में आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।
- नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छता मित्रों से भी संवाद करेंगे।
- पौधारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
दादिया से विकास रथों को मिलेगी हरी झंडी
- दोपहर 12 बजे दादिया में सेवा संकल्प समारोह आयोजित होगा।
- यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास रथों को हरी झंडी दिखाएंगे।
- पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम को पंचायत चुनाव की तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है।
- दादिया कार्यक्रम में नितिन नवीन के संबोधन के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर भी फोकस रहेगा।
बिरला ऑडिटोरियम में युवा संवाद
- सेवा संकल्प समारोह के बाद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- बिरला ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे प्रस्तावित है।
- युवा संवाद में युवाओं से बातचीत और उनकी भागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
- नितिन नवीन के जयपुर दौरे में युवाओं और संगठन से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं।
सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस
- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो।
- सुरक्षा इंतजामों के साथ यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
- कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
- बैठक में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और
- शासन सचिव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Edited by – Krishika Agarwal


