जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्गों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदायों के आवास, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ये परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
मुख्यमंत्री गुरुवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू परिवारों को आवास-फ्लेट्स आवंटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
473 परिवारों को मिले आवंटन पत्र और चाबी
समारोह में मुख्यमंत्री ने चिन्हित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवंटन पत्र और घरों की चाबी सौंपी। उन्होंने बताया कि जयपुर में 473 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। जयसिंहपुरा खोर आवासीय योजना के तहत लाभार्थियों को एक बेडरूम, हॉल और किचन (1BHK) युक्त फ्लैट मिले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्के घर का आवंटन पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, स्थायित्व और बेहतर भविष्य का अधिकार-पत्र है।

कोटा और जोधपुर में भी तैयार हैं आवास और भूखंड
सरकार ने अन्य जिलों में भी आवासीय योजनाओं का विस्तार किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार:
- कोटा में 50 फ्लैट आवंटन के लिए तैयार हैं।
- जोधपुर में 80 भूखंड पात्र परिवारों को दिए जाने के लिए तैयार किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर जिले में आवश्यकता का आकलन कर पात्र परिवारों को आवास सूची में जोड़ रही है।
आवास के साथ भूमि अधिकार पर भी जोर
- मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में घुमन्तू, अर्द्धघुमन्तू,
- गाड़िया लोहार और कालबेलिया समुदाय के परिवारों को अब तक 838 भूखंड और 106 फ्लैट आवंटित किए हैं।
- मुख्यमंत्री घुमन्तू आवास योजना के अंतर्गत 303 परिवारों को लाभ मिल चुका है।
- इसके साथ ही भूमि अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में भी तेजी से काम किया गया है।
- इन समुदायों को अब तक 22,790 पट्टे वितरित किए जा चुके हैं,
- जबकि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से अतिरिक्त 15,412 पट्टे भी दिए गए हैं।
71 हजार से अधिक घुमन्तू पहचान प्रमाण-पत्र जारी
- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदायों की 32 जातियां अधिसूचित हैं।
- इन समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर आयोजित
- कर अब तक 71 हजार से अधिक घुमन्तू पहचान प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं।
- इसके अलावा दादूदयाल घुमन्तू सशक्तीकरण योजना भी शुरू की गई है,
- जिसका उद्देश्य इन समुदायों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान करना है।
बच्चों की शिक्षा पर दिया विशेष जोर
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमुक्त और घुमन्तू परिवारों से अपने बच्चों और
- युवाओं को शिक्षित और योग्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है,
- जो इन समुदायों को गरीबी और अस्थिरता से बाहर निकालकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करेगी।
- उन्होंने आमजन से भी अपील की कि जरूरतमंद और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना से जुड़ी पहल
- नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब
- और आवासहीन परिवारों के घर का सपना साकार हो रहा है।
- कार्यक्रम में विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं
- अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव
- आलोक गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू परिवार उपस्थित रहे।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
Edited by – Krishika Agarwal


