गाँव मंच डेस्क, राजस्थान के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सौरभ अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिली है। FADA ने उन्हें राजस्थान का State Chairperson नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2028 तक रहेगा। सौरभ अग्रवाल Ganganagar Vehicles Pvt Ltd के निदेशक हैं। कंपनी जयपुर में स्थित है।
राजस्थान के ऑटो बाजार में 20.28% वृद्धि
- FADA ने अगस्त 2026 का राजस्थान वाहन रिटेल डेटा जारी किया। राजस्थान में कुल 1,35,918 वाहन रिटेल हुए।
- अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 1,13,006 वाहन था। इस तरह सालाना वृद्धि 20.28 प्रतिशत रही।
- राजस्थान की वृद्धि राष्ट्रीय औसत से अधिक रही। राष्ट्रीय स्तर पर कुल रिटेल वृद्धि 17.51 प्रतिशत रही।
राजस्थान में EV की हिस्सेदारी बढ़ी
- राजस्थान के ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
- अगस्त 2026 में दोपहिया वाहनों में EV हिस्सेदारी 12.16 प्रतिशत रही। तीनपहिया वाहनों में यह हिस्सेदारी 58.06 प्रतिशत रही।
- पैसेंजर वाहनों में EV हिस्सेदारी 11.21 प्रतिशत रही। कमर्शियल वाहनों में EV हिस्सेदारी 8.56 प्रतिशत पहुंची।
- एक साल पहले यह आंकड़ा केवल 1.08 प्रतिशत था।
सौरभ अग्रवाल ने बाजार पर जताया भरोसा

FADA Rajasthan Chairperson Saurabh Agarwal ने अगस्त के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राजस्थान की वृद्धि को राष्ट्रीय औसत से बेहतर बताया। उन्होंने ईंधन मिश्रण में बदलाव को भी महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार राजस्थान का ऑटो बाजार तेजी से बदल रहा है। डीलर भी बाजार के बदलाव के अनुसार निवेश कर रहे हैं।
Edited by- Krishika Agarwal


