जयपुर, 15 सितंबर। राजस्थान सरकार की ओर से प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव मजबूत करने और प्रदेश में निवेश एवं व्यावसायिक साझेदारी के नए अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भुवनेश्वर के होटल मेफेयर कन्वेंशन में ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी समुदाय, उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने और राजस्थान में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का हिस्सा रहा।

शिखर अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचा राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल
- राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य
- तथा डीओआरए, श्री शिखर अग्रवाल ने किया। प्रतिनिधिमंडल में विशेष सचिव, डीओआरए
- एवं आयुक्त, राजस्थान फाउंडेशन डॉ. मनीषा अरोड़ा सहित बीआईपी राजस्थान, रीको तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
- कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
- स्वागत उद्बोधन एसएनएम ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष, सीआईआई ओडिशा डॉ. प्रदीप्ता मोहंती ने दिया।
- इसके बाद राजस्थान फाउंडेशन भुवनेश्वर चैप्टर के अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने प्रवासी राजस्थानी समुदाय को संबोधित किया।
राजस्थान की औद्योगिक नीतियों और निवेश अवसरों पर चर्चा
- कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की विभिन्न औद्योगिक नीतियों, निवेश के अवसरों और
- उद्योग अनुकूल सुधारों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रतिनिधियों को राजस्थान में उपलब्ध कारोबारी एवं निवेश संभावनाओं की जानकारी दी गई।
- अपने संबोधन में श्री शिखर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान आज देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है।
- राज्य सरकार उद्योगों को पारदर्शी, उत्तरदायी और निवेशक अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
- उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से प्रदेश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और राजस्थान में उपलब्ध निवेश
- एवं व्यवसायिक अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने
- 10 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
प्रवासी उद्यमियों ने साझा किए अनुभव
- कार्यक्रम के दौरान वेदांता एल्युमिनियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी. चंद्रु
- तथा प्रमुख प्रवासी उद्योगपति श्री सुभाष चंद भूरा ने अपने अनुभव साझा किए।
- इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों का सम्मान भी किया गया।
- कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ओडिशा से राज्यसभा सांसद श्री सुजीत कुमार ने भी सहभागिता की।
- उन्होंने राजस्थान और ओडिशा के बीच औद्योगिक सहयोग तथा आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
वन-टू-वन बैठकों में निवेश संभावनाओं पर मंथन
- प्रवासी राजस्थानी मीट के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिखर अग्रवाल
- ने विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
https://foundation.rajasthan.gov.in
Edited by – Krishika Agarwal


