नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। भारतीय कृषि को आधुनिक तकनीक और परंपरागत ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एग्रीविजन-2026 का आयोजन होगा। सम्मेलन का 10वां राष्ट्रीय संस्करण 13 और 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
पूसा परिसर में होगा एग्रीविजन-2026 सम्मेलन
- एग्रीविजन-2026 का आयोजन विद्यार्थी कल्याण न्यास, भोपाल और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) मिलकर कर रहे हैं।
- आईसीएआर के कृषि शिक्षा प्रभाग की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
- कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में आयोजित होगा।
- सम्मेलन भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में संपन्न होगा।

किसानों की आय और टिकाऊ खेती पर रहेगा फोकस
- सम्मेलन में किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विशेष चर्चा होगी।
- खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रमुख विषय रहेगा।
- इसके अलावा जलवायु-अनुकूल और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर विचार होगा।
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर भी चर्चा
- एग्रीविजन-2026 में कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन की संभावनाओं पर विचार होगा।
- इन क्षेत्रों में रोजगार और उद्यमिता के अवसर विकसित करने पर चर्चा होगी।
Edited by- Krishika Agarwal


