Gaonmanch

पैक्स कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं, कैसे मनेगी दिवाली? सूरज भान सिंह आमेरा ने उठाई आवाज

गांव मंच डेस्क, जयपुर। दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन राजस्थान के हजारों सहकारी समिति कर्मचारियों के घरों में आर्थिक संकट छाया हुआ है। किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पैक्स कर्मियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है।

4500 पैक्स समितियों के कर्मचारी आर्थिक संकट में

ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के प्रांतीय महासचिव सूरज भान सिंह आमेरा ने प्रेस नोट जारी किया। उन्होंने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से किसानों को फसली ऋण वितरण और वसूली की सुविधा मिलती है।

राज्य और केंद्र सरकार का अनुदान बकाया

आमेरा के अनुसार, पैक्स कर्मचारियों के वेतन का प्रमुख आधार सरकारी अनुदान है। इसमें राज्य सरकार की 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि शामिल है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से 3 प्रतिशत अनुदान निर्धारित है। दोनों सरकारों की अनुदान राशि लंबे समय से बकाया है।

मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री से तत्काल भुगतान की मांग

सहकारी साख समितियां एम्प्लाइज यूनियन ने सरकार को पत्र लिखा है। इसमें मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री और सहकारिता विभाग से हस्तक्षेप मांगा है। राज्य सहकारी बैंक को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

https://rajasthan.gov.in

https://cooperation.gov.in

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top