जयपुर, 3 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश में ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान प्रतिशत का रुझान पार्टी की ऐतिहासिक जीत के स्पष्ट संकेत दे रहा है। उन्होंने मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
मदन राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी और भाजपा के प्रति विश्वास यह दर्शाता है कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में भी भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और पार्टी की विकासोन्मुखी नीतियों को और मजबूती मिलेगी।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को मिल रहा लाभ
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों,
- किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
- उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन
- और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
- इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है और केंद्र सरकार के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।
- राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित है,
- जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाना है।
किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के रोजगार पर भजनलाल सरकार का फोकस
- मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश
- के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
- सरकार की प्राथमिकताओं में किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना
- और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शामिल है।
- उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए काम कर रही है।
- ग्रामीण विकास के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपना विजन स्पष्ट किया है।
- इसी विकास के एजेंडे के आधार पर प्रदेश की जनता बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले रही है।
विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दे रही जनता
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान की जनता विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों के प्रति जनसमर्थन को दर्शाता है।
- उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायती राज चुनाव के आगामी चौथे चरण में भी भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा
- और प्रदेश में विकास की राजनीति को नई मजबूती मिलेगी।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
Edited by – Riddhima


