Gaonmanch

हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा, 7.58 करोड़ पौधे लगे, 10 करोड़ से अधिक का लक्ष्य

गांव मंच डेस्क, जयपुर, 24 अगस्त 2026। राजस्थान में हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान के तहत अब तक हुए पौधारोपण और आगामी लक्ष्य को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस वर्ष भी प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अब तक 7 करोड़ 58 लाख से अधिक पौधे लगे

  • समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत
  • अब तक 7 करोड़ 58 लाख से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है।
  • मुख्यमंत्री ने शेष लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है।
  • पौधों की उचित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
  • राजस्थान सरकार मिशन के तहत पौधारोपण की प्रगति की निगरानी के लिए डिजिटल माध्यमों
  • और जियो-टैगिंग का भी उपयोग कर रही है। मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर पौधारोपण की प्रगति की जानकारी उपलब्ध है।

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के नाम लगाएं एक पेड़

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
  • उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के नाम एक पेड़ लगाया जाए। मुख्यमंत्री
  • ने पौधारोपण करने वाले भाई-बहनों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए।
  • उन्होंने कहा कि त्योहारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर आमजन की भागीदारी को बढ़ाया जा सकता है।
  • इससे पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने में मदद मिलेगी।

पौधों की देखभाल पर विशेष जोर

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय से पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाएं।
  • साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की जाए।
  • उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकार का जोर
  • पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और उनके जीवित रहने की दर बढ़ाने पर भी है।

हरियालो राजस्थान के तहत 10 करोड़ पौधों का लक्ष्य

  • राजस्थान सरकार ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • वर्ष 2026 के मानसून के दौरान भी 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • सरकार के अनुसार अभियान का उद्देश्य राजस्थान में हरित आवरण बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूत करना है।
  • मिशन की रूपरेखा में विभिन्न विभागों और क्षेत्रों के लिए पौधारोपण लक्ष्य तय किए गए हैं।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

  • समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा
  • और अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
  • वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश कुमार यादव और शासन सचिव ग्रामीण विकास
  • कृष्ण कुणाल सहित विभिन्न अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

https://hariyalo.rajasthan.gov.in/portal/haryalo-rajasthan

https://dipr.rajasthan.gov.in/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top