गाँव मंच डेस्क, जोधपुर। नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा चर्चा में हैं। उचियारड़ा ने चुनाव प्रचार में 50 से अधिक वार्डों का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं, रोड शो और जनसंपर्क किया। उनके प्रचार अभियान को पार्टी कार्यकर्ताओं ने खासा प्रभावी बताया।
चार दर्जन से अधिक वार्डों में किया प्रचार
- करण सिंह उचियारड़ा ने कई वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मोर्चा संभाला।
- इनमें वार्ड 51 से सरस्वती प्रजापत, वार्ड 7 से गिरधारी सिंह केतू शामिल हैं।
- इसके अलावा वार्ड 31 में सहाबुद्दीन और वार्ड 77 में आईदानराम चौधरी के लिए प्रचार किया।
- वार्ड 4 में डॉ. मोना राठौड़ के समर्थन में भी सभाएं कीं।
स्थानीय मुद्दों पर रहा खास फोकस
- उचियारड़ा ने अपने संबोधनों में पानी, सड़क और सफाई के मुद्दे उठाए।
- उन्होंने रोजगार, अस्पताल और स्कूलों से जुड़ी समस्याओं पर भी बात रखी।
- उनकी प्रचार शैली में जोश के साथ स्थानीय मुद्दों की समझ दिखाई दी।
- इससे कांग्रेस प्रत्याशियों को मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिला।
प्रत्याशियों में सभा करवाने की होड़

- निकाय चुनाव के दौरान कई कांग्रेस प्रत्याशी उचियारड़ा की सभा करवाना चाहते थे।
- उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की चर्चा रही।
- कई वार्डों में उनके रोड शो और जनसंपर्क कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
- चुनाव परिणामों के बाद उनकी सक्रियता को लेकर कांग्रेस संगठन में चर्चा बढ़ी है।
https://finance.rajasthan.gov.in
Edited by- Riddhima


