Gaonmanch

राजस्थान में मानसून के दौरान गड्ढों की त्वरित मरम्मत, 166 निकायों में काम पूरा

गाँव मंच डेस्क, राजस्थान में मानसून के दौरान सड़कों को बेहतर बनाने का अभियान तेज है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन देना है। मानसून में सड़कों की मरम्मत के तहत प्रदेशभर में पैच रिपेयर कराया जा रहा है।

166 स्थानीय निकायों में पैच रिपेयर पूरा

  • राज्य के 309 स्थानीय निकायों में अभियान चलाया गया है। इनमें 166 निकायों में काम पूरा हो चुका है।
  • वहीं 143 निकायों में काम जारी है। अब तक 53.7 प्रतिशत कार्य पूरे किए गए हैं।
  • शेष कार्य 5 सितंबर तक पूरे करने का लक्ष्य है।

गड्ढों की पहचान के बाद 72 घंटे में मरम्मत

  • मानसून में सड़कों पर गड्ढों की समस्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए नियमित सर्वे और गश्त की जा रही है।
  • गड्ढों की पहचान के बाद तुरंत कार्रवाई होती है। संबंधित सड़कों की 48 से 72 घंटे में मरम्मत की जा रही है।
  • मरम्मत के लिए कोल्ड मिक्स या हॉट मिक्स इस्तेमाल हो रहा है। इससे यातायात को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
  • साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को भी कम किया जा सकेगा।

डिजिटल निगरानी से तय होगी जवाबदेही

https://rajasthan.gov.in

https://www.lsg.urban.rajasthan.gov.in

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top