गांव मंच डेस्क, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया। अब किसी जिले में गंभीर अपराध होने पर संबंधित आईजी और एसपी जिम्मेदार होंगे।
अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति
- मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल गिरफ्तारी करना पर्याप्त नहीं है। पुलिस को अपराध की पूरी जड़ तक पहुंचना होगा।
- उन्होंने संगठित अपराध, नशा तस्करी और साइबर अपराध के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के निर्देश दिए।
- उन्होंने कहा कि राजस्थान में संगठित अपराध का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर के अधिकारियों से जवाब
- बैठक में हाल की घटनाओं पर चिंता जताई गई। मुख्यमंत्री ने अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर के पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा।
- गोगुंदा में चरागाह भूमि अतिक्रमण मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी को नोटिस जारी किया गया।
- उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने को कहा।

अवैध हथियार और ड्रग नेटवर्क पर विशेष अभियान
- मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध हथियार संगठित अपराध की रीढ़ हैं। इसलिए हथियारों की सप्लाई चेन तोड़ना जरूरी है।
- उन्होंने सरगना तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को खत्म करने के निर्देश दिए।
- ड्रग तस्करों की अवैध संपत्तियों की जब्ती और ध्वस्तीकरण में भी तेजी लाने को कहा।
https://police.rajasthan.gov.in
Edited by- Riddhima


