गांव मंच डेस्क, जयपुर। राजस्थान मातृ मृत्यु कमी की दिशा में राज्य सरकार को बड़ी सफलता मिली है। पिछले दो वर्षों में मातृ मृत्यु में लगभग 25 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने यह जानकारी स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दी। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ गायनोलॉजिस्ट और स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया।
दो वर्षों में 25 प्रतिशत घटी मातृ मृत्यु
- स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार मातृ स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
- वर्ष 2023-24 में 1,094 मातृ मृत्यु दर्ज हुई थीं। वर्ष 2024-25 में यह संख्या घटकर 986 रही।
- वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा 824 तक पहुंच गया। इससे स्पष्ट है कि राजस्थान मातृ मृत्यु कमी का लक्ष्य लगातार हासिल हो रहा है।

हाल की घटनाओं पर सरकार गंभीर
- मंत्री ने हाल में हुई प्रसूताओं की मौतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हर घटना की गंभीर समीक्षा की जा रही है।
- सभी मामलों के कारण अलग-अलग पाए गए हैं। अधिकांश महिलाएं उच्च जोखिम वाली गर्भवती थीं।
- कई मरीज रेफरल के माध्यम से बड़े सरकारी अस्पतालों तक पहुंचे थे।

एनीमिया कम हुआ, लेकिन हाई बीपी बना चुनौती
- बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि एनीमिया के मामलों में कमी आई है।
- इसके बावजूद हाई ब्लड प्रेशर, पीपीएच और कुपोषण अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
- हाई बीपी के कारण लीवर और किडनी पर गंभीर असर पड़ सकता है।

https://rajswasthya.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


