Gaonmanch

75 वर्ष पूरे होने पर राजस्थान विधानसभा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन

गाँव मंच डेस्क, जयपुर में राजस्थान विधानसभा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया। समारोह में वर्तमान और पूर्व विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम लोकतंत्र, जनसेवा और संसदीय परंपराओं के सम्मान का अवसर बना।

लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र को बताया पाठशाला

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विधानमंडल लोकतंत्र की पाठशाला हैं।
  • यहाँ जनप्रतिनिधि संवाद, अनुशासन और सेवा के संस्कार सीखते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनविश्वास और संवाद से मजबूत होता है।
  • उन्होंने राजस्थान विधानसभा को अपने सार्वजनिक जीवन की पहली पाठशाला बताया।

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण को बताया आधार

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा अमृत महोत्सव लोकतंत्र में अटूट आस्था का प्रतीक है।
  • उन्होंने कहा कि 1952 में 160 सदस्यों से शुरू हुई विधानसभा आज जनकल्याण की मजबूत आधारशिला बन चुकी है।
  • सरकारें और विचारधाराएं बदलीं, लेकिन जनहित सर्वोपरि रखने का संकल्प कायम रहा।

विधानसभा अध्यक्ष ने अनुभव और युवा ऊर्जा को बताया पूंजी

  • विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह सम्मेलन अनुभव और युवा ऊर्जा का अद्भुत समागम है।
  • उन्होंने इसे लोकतंत्र की असली पूंजी बताया।
  • उन्होंने कहा कि युवा दृष्टिकोण और वरिष्ठ विधायकों का अनुभव मिलकर संसदीय परंपराओं को समृद्ध बनाते हैं।

जनहितैषी कानूनों और आधुनिकता पर जोर

https://assembly.rajasthan.gov.in

https://loksabha.nic.in

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top