Gaonmanch

RWA संवेदीकरण कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को BIS मानकों और प्रमाणित उत्पादों के प्रति किया जागरूक

गांवमंच डेस्क, जयपुर, 16 अगस्त 2026। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और मानक अनुरूप उत्पादों की पहचान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शांति देवी फाउंडेशन (NGO) ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), जयपुर के सहयोग से RWA संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन नारायण विहार स्थित S.B. Heights और Vinayak Residency में किया गया, जिसमें 100 से अधिक स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। BIS मानक और प्रमाणित उत्पाद

प्रमाणित उत्पादों की पहचान के महत्व पर जोर

  • कार्यक्रम का नेतृत्व शांति देवी फाउंडेशन के संस्थापक श्रवण शर्मा ने किया।
  • उन्होंने उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उत्पादों
  • की गुणवत्ता, मानक और प्रमाणिकता जांचने के महत्व की जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि किसी भी उत्पाद को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और
  • प्रमाणन की जानकारी लेना उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी है।
  • विशेष रूप से सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के दौरान BIS Hallmark की जांच करने
  • और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य BIS मानक वाले उत्पादों पर संबंधित Standard Mark और प्रमाणन की जानकारी देखनी चाहिए।

BIS CARE App के बारे में दी जानकारी

  • कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को BIS CARE App के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
  • बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता विभिन्न उत्पादों और उनके
  • प्रमाणन से जुड़ी जानकारी को जांच और सत्यापित कर सकते हैं।
  • इसके अलावा यदि किसी उत्पाद या मानक से संबंधित कोई समस्या अथवा अनियमितता सामने आती है,
  • तो BIS CARE App के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • प्रतिभागियों को इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और ऐप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

100 से अधिक स्थानीय निवासियों ने लिया हिस्सा

RWA संवेदीकरण कार्यक्रम में S.B. Heights और Vinayak Residency के 100 से अधिक स्थानीय निवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को BIS की जानकारी पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं।

प्रतिभागियों को उत्पाद खरीदते समय मानक चिह्न और प्रमाणन की जांच करने के साथ BIS CARE App को डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए Tea & Snacks की भी व्यवस्था की गई। BIS मानक और प्रमाणित उत्पाद

जागरूक उपभोक्ता बनाने की दिशा में पहल

  • शांति देवी फाउंडेशन का यह कार्यक्रम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और उत्पादों की गुणवत्ता
  • से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने की दिशा में एक जागरूकता पहल रहा।
  • कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रमाणित और मानक अनुरूप उत्पादों की
  • पहचान करने तथा खरीदारी से पहले आवश्यक सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
  • फाउंडेशन का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक और जिम्मेदार उपभोक्ता बनाने के साथ गुणवत्तापूर्ण,
  • प्रमाणित और मानक अनुरूप उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • BIS के सहयोग से आयोजित इस तरह के कार्यक्रम उपभोक्ताओं को सही
  • जानकारी उपलब्ध कराने और बाजार में गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

https://www.bis.gov.in/bis-care-app/

https://shantidevifoundation.org/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top