गांवमंच डेस्क, जयपुर, 19 अगस्त। आगामी त्योहारों को देखते हुए राजस्थान में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर के निर्देशन में चल रहे ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण और खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है।
102 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 142 नमूने लिए
- प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि अभियान
- के तहत एक ही दिन में प्रदेशभर में 102 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
- इस दौरान जांच के लिए कुल 142 खाद्य नमूने लिए गए। इनमें 92 एनफोर्समेंट और 50 सर्विलांस नमूने शामिल हैं।
- सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य केंद्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
- प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

893 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट
- निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया अमानक, बासी और स्वास्थ्य के लिए
- हानिकारक पाई गई 893 किलोग्राम से अधिक खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
- इसके अलावा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही पाए जाने पर 9 खाद्य कारोबारियों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए।
- विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में मिलावटी या
- असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है। शुद्ध आहार मिलावट पर वार
जयपुर में मिठाई प्रतिष्ठानों और कारखाने पर कार्रवाई
- जयपुर प्रथम की टीम ने बजाज नगर स्थित हनुमान मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी,
- सिंधी कैंप स्थित होटल जय मंगल पैलेस से पनीर और एम.बी. स्वीट्स से गुलाब जामुन के नमूने लिए।
- वहीं जयपुर द्वितीय की टीम ने आगरा रोड के बगराना क्षेत्र में बिना फूड लाइसेंस संचालित मिठाई कारखाने पर कार्रवाई की।
- यहां करीब 300 किलो सोनपपड़ी नष्ट करवाई गई।
- बिना फूड लाइसेंस संचालन पाए जाने पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार
- अग्रिम आदेशों तक मशीनों को सील कर प्रतिष्ठान बंद करवाया गया। शुद्ध आहार मिलावट पर वार
सिरोही में काजू कतली, घी और मिठाइयों के नमूने
- सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में खाद्य सुरक्षा टीम ने भाग्य लक्ष्मी फर्म से काजू कतली और घी के नमूने लिए।
- इसके अलावा जोधपुर मिष्ठान भंडार से सोनपपड़ी तथा फर्म सोना की मिष्ठान से दही-लस्सी के नमूने लिए गए।
- सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टोंक में एक्सपायर्ड तेल नष्ट
टोंक जिले में डिग्गी मेले और त्योहारी सीजन को देखते हुए चौसला एवं डिग्गी नुक्कड़ स्थित दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के साथ 11 लीटर एक्सपायर्ड रिफाइंड पाम ऑयल नष्ट करवाया गया।
खैरथल-तिजारा में भी सैंपलिंग
- खैरथल-तिजारा जिले में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
- विजय डेयरी, सखी डेयरी, भगत जी मिष्ठान भंडार और जाहिद डेयरी सहित विभिन्न
- प्रतिष्ठानों से कलाकंद, देसी घी, मिश्रित दूध, बर्फी और मावा के नमूने लिए गए।
- इन नमूनों को भी जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों तक जारी रहेगा विशेष अभियान
- खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि त्योहारों के सीजन में
- मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
- उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने
- और केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए।
- विभाग की लगातार निगरानी और सैंपलिंग से आगामी त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित
- और मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Edited by – Riddhima


