गांवमंच डेस्क, जयपुर, 19 अगस्त। जीएसटी अनुपालन सुनिश्चित करने और राज्य के कर राजस्व की सुरक्षा के लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने बगरू स्थित एसआरएसएम एसोसिएट्स के व्यावसायिक परिसरों पर सर्वे एवं निरीक्षण की कार्रवाई की। फर्म एसीएसआर कंडक्टर, एल्युमिनियम कंडक्टर और वायर के कारोबार से जुड़ी है। विभागीय जांच में करीब 1.64 करोड़ रुपए की संभावित कर देयता सामने आई है।
दो व्यावसायिक परिसरों पर हुई कार्रवाई
- वाणिज्यिक कर विभाग की टीम ने फर्म के मुख्य व्यवसाय स्थल जी-22,
- रीको इंडस्ट्रियल एरिया एक्सटेंशन फेज-2, बगरू, जयपुर और अतिरिक्त
- व्यवसाय स्थल प्लॉट नंबर-1, सोलिटेयर इंडस्ट्रियल पार्क, बगरू, जयपुर पर सर्वे एवं निरीक्षण किया।
- कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने फर्म के कारोबार से संबंधित दस्तावेजों और
- अभिलेखों की जांच की। बिक्री और खरीद से जुड़े रिकॉर्ड का भी परीक्षण किया गया,
- ताकि जीएसटी अनुपालन की स्थिति का पता लगाया जा सके।

जीएसटी भुगतान में अनियमितता सामने आई
- प्रारंभिक जांच में करयोग्य वस्तुओं की आपूर्ति के विरुद्ध जीएसटी का भुगतान नहीं किए जाने से संबंधित अनियमितता सामने आई।
- सर्वे के दौरान फर्म द्वारा उपलब्ध कराए गए बिक्री एवं खरीद संबंधी दस्तावेजों के साथ अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई।
- स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद नियमानुसार तलाशी और निरीक्षण की कार्रवाई पूरी की गई।
भौतिक स्टॉक का भी किया गया सत्यापन
- विभागीय टीम ने फर्म के मुख्य और अतिरिक्त दोनों व्यवसायिक परिसरों में उपलब्ध माल के भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया।
- दस्तावेजों और मौके पर उपलब्ध स्टॉक की जांच के आधार पर विभाग ने संभावित कर देयता का आकलन किया।
- जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर करीब 1.64 करोड़ रुपए की संभावित कर देयता निर्धारित की गई है।
- संबंधित करदाता ने देय राशि जमा कराने के संबंध में विभाग को अंडरटेकिंग भी प्रस्तुत की है।
कोई माल या अभिलेख जब्त नहीं
- विभागीय कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार का माल या अभिलेख जब्त नहीं किया गया।
- हालांकि, मामले की आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के
- लिए करदाता को सीजीएसटी/आरजीएसटी अधिनियम के तहत समन जारी किया गया है।
- विभाग द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों की आगे जांच की जा रही है।
- आवश्यक कार्रवाई जांच के निष्कर्षों और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।
कर चोरी पर विभाग की लगातार नजर
- वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से जीएसटी अनुपालन सुनिश्चित करने
- और राजस्व संरक्षण के लिए सर्वे एवं जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।
- विभाग का उद्देश्य कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ करदाताओं द्वारा जीएसटी नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है।
- बगरू में हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है, जिसमें व्यावसायिक रिकॉर्ड,
- खरीद-बिक्री और उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन कर संभावित कर देयता का आकलन किया गया।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
https://ctax.rajasthan.gov.in/
Edited by – Krishika Agarwal


