Gaonmanch

निकाय चुनाव मदन राठौड़ सुमेरपुर तो CM भजनलाल शर्मा जयपुर में करेंगे मतदान

जयपुर, 10 सितंबर 2026। नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। भाजपा ने ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के ध्येय वाक्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता से मतदान में भाग लेने का आह्वान किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर में मतदान करेंगे। वे सुमेरपुर के वार्ड 35 में तख्तगढ़ रोड स्थित जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में भाग संख्या 36 पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह 10 बजे जयपुर के गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज पहुंचकर जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता भी करेंगे मतदान

  • उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जयपुर के वार्ड 141 में सिटी पैलेस स्थित
  • बूथ संख्या 10 पर सुबह 8.30 बजे मतदान करेंगी।
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी वार्ड 90 में विवेक विहार
  • स्थित सेंड डून स्कूल में सुबह 10.15 बजे मतदान करेंगे।
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. सतीश पूनिया वार्ड 34 में राणी सती
  • नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में सुबह 10 बजे मतदान करेंगे।
  • जयपुर सांसद मंजू शर्मा वार्ड 76 के महावीर नगर स्थित आर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सुबह 7.30 बजे मतदान करेंगी।

मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी करेंगे मतदान

  • कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ वार्ड 28 के भाग संख्या 13 पर गुरुकुल विद्या
  • मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 8.30 बजे मतदान करेंगे।
  • भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी जयपुर के वार्ड 30 के बूथ नंबर 428,
  • वैशाली नगर स्थित टीपीएस स्कूल में सुबह 8.15 बजे मतदान करेंगे।
  • भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी वार्ड 90 के श्याम नगर स्थित माई एन स्कूल में सुबह 10.30 बजे मतदान करेंगे।
  • विधायक कालीचरण सराफ टोंक रोड स्थित जय जवान कॉलोनी के
  • आदर्श विद्या मंदिर में सुबह 8.15 बजे मतदान करेंगे।
  • विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज वार्ड 26 में बूथ संख्या 9,
  • राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, हाथोज में मतदान करेंगे।
  • भाजपा ने प्रदेश के मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से
  • अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
  • पार्टी ने कार्यकर्ताओं से स्वयं मतदान करने के साथ ही परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को
  • भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

https://sec.rajasthan.gov.in/General_ULB_2026.aspx

https://sec.rajasthan.gov.in/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top